प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के पुलिस लाइन में 'बड़ा खाना' के साथ प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन, IG, DM और SP ने परोसा भोजन
पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में पासिंग आउट परेड से पूर्व प्रशिक्षु आरक्षियों हेतु रविवार शाम 8 बजे 'बड़ा खाना' का भव्य आयोजन हुआ। आईजी प्रयागराज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्वयं भोजन परोसकर रिक्रूटों का मनोबल बढ़ाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कठोर प्रशिक्षण के बाद जवानों में टीम भावना, अनुशासन और गर्व का संचार करना रहा, जिससे पुलिस परिवार में एकजुटता दिखी।