सारठ: चितरा मार्ग पर गंडा के पास कोयला लदे बाइक और बुलेट की टक्कर, बुलेट चालक व BSF जवान घायल, पुलिस जांच में जुटी
सारठ-चितरा मार्ग पर गंडा के पास शुक्रवार रात 9 बजे कोयला लदे बाइक व बुलेट बाइक की टक्कर में बुलेट चालक सह BSF जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि कोयला लदा बाइक छोड़ चालक फरार हो गया। वही लोगों ने घायल BSF जवान महापुर निवासी अमित कु. सिंह को सारठ CHC पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस कोयला लदे बाइक को जब्त कर लिया