गिरिडीह: गांडेय मुख्यालय में विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर ग्राम प्रधानों और मांझी हड़ाम के साथ हुई बैठक
गांडेय प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार की दोपहर 10 बजे के आसपास विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर प्रखंड के विभिन्न गांव के ग्राम प्रधान एवं मांझी हड़ाम के साथ बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित बीडीओ निसात अंजुम,पैनल अधिवक्ता मुनीलाल टुडू एवं अन्य ने विधिक सेवा प्राधिकार के कार्य एवं उद्देश्य की जानकारी दी।