गिरिडीह: भंडारीडीह वार्ड 20 में जल संकट से भड़के लोग, जल आपूर्ति बहाल करने की मांग के साथ नगर निगम में प्रदर्शन
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 20, भंडारीडीह 28 नंबर में लंबे समय से जारी जल समस्या को लेकर बुधवार को 12 बजे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जल आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर दर्जनों स्थानीय पुरुष और महिलाएं नगर निगम कार्यालय पहुंचीं और जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।