गिरिडीह: झारखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पर जिला प्रशासन ने टावर चौक पर जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक का किया आयोजन
झारखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की और से बुधवार को 3 बजे टावर चौक पर जागरूकता रैली सह नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डीसी रामनिवास यादव के अलावे तमाम अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से झारखंड की लोक संस्कृति की प्रस्तुति की गई।