गिरिडीह: अभिव्यक्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में गांडेय प्रखंड में 'स्ट्रीट डांस' कार्यक्रम का आयोजन किया गया
अभिव्यक्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार की दोपहर 12 बजे के आसपास गांडेय प्रखंड में 'स्ट्रीट डांस' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ कार्यक्रम आयोजन कर झारखंड की संस्कृति और सभ्यता को नृत्य के जरिये दर्शाया गया। कार्यक्रम के मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी निसात अंजुम उपस्थित रही ।।