सैदपुर: सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियों के बीच दूसरे वाहन को पास देने में नई कार खाई में पलटी, कड़ी मशक्कत से जेसीबी ने निकाली बाहर
खानपुर थानाक्षेत्र के अनौनी स्थित पुल के निकट दूसरे वाहन को पास देने के प्रयास में एक नई कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस घटना में कार सवार लोगों को आंशिक चोटें आईं। संयोग अच्छा रहा कि कार पलटने के बावजूद किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। पता चलते ही वहाँ लोगों की भारी भीड़ लग गई। चीख-पुकार के बीच किसी तरह कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।