पटियाली: सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में वांछित आरोपी को सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम कुंवरपाल पुत्र टीकाराम है। आरोपी बकैनिया गांव का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्रता करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया है।