कुरई: पेंच टाइगर रिजर्व में चरवाहा सम्मेलन, 100 चरवाहों को सुरक्षा किट और रियर फेस मास्क वितरित
Kurai, Seoni | Jul 4, 2026 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व के खवासा बफर में 100 चरवाहों के लिए विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया। शनिवार को वन विभाग ने जंगल में सुरक्षित तरीके से पशु चराने, वन्यजीवों से बचाव और वन संरक्षण को लेकर चरवाहों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान सभी चरवाहों को ध्वनि यंत्र, छाता, गमबूट, गमछा और विशेष रियर फेस मास्क वितरित किए गए।