पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने पंजाब और हरियाणा से दो गुमशुदा बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों तक पहुंचाया है। आर्थिक तंगी के कारण दोनों बच्चियों के परिजन उन्हें वापस नहीं ला पा रहे थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम भेजकर दोनों को चाईबासा लाया गया।