सेवा संकल्प अभियान- सेवा की कहानी
ग्रामीण सडको से बढी विकास की रफ्तार, दस वर्षो में बनी 213 सडके
पीएम जनमन योजना में इस साल 61 सडके मंजूर, पीएमजीएसवाय-4 में भी बनेगी 48 सडके
-----
अच्छी सडके सुलभ आवागमन का माध्यम होती है और जिन ग्रामों तक सडको की पहुंच होती है, उस क्षेत्र का विकास भी त्वरित गति से होता है। शासन की योजनाओं की पहुंच आसान होती है और गांव के अधोसंरचनात्मक विकास को गति मिलती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, डिजिटिलाईजेशन, बैंक सुविधाओं के साथ ही विभिन्न सुविधाओं और सेवाओं का विस्तार होता जाता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीण सडको का जाल बिछाने का कार्य सरकार द्वारा किया गया है, जिससे शहरो तक गांव की पहुंच आसान हो।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना अंतर्गत गांव-गांव तक सडके बिछाने का कार्य सरकार द्वारा निरंतर रूप से किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण विकास को न केवल गति मिली है, बल्कि रोजगार के अवसर भी तेजी बढे है, साथ ही आवागमन के साधनो में बढोतरी हुई है।
श्योपुर जिले की ही बात करें तो पिछले दस सालों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना अंतर्गत 213 सडके बनाकर गांवों को जोडने का कार्य किया गया। दस सालों में योजना के तहत 793.41 किलोमीटर लम्बाई की सडके बिछाकर सीधे 213 गांवों को जोडा गया, इसके अलावा इस कनेक्टिविटी के दौरान सडक से जुडने वाले छोटे-छोटे गांव भी सैकडो में है। इसके तहत 56749 लाख 69 हजार रूपये की राशि सरकार द्वारा ग्रामीणों को सुलभ आवागमन हेतु बनाई गई सडको के लिए व्यय की गई। इससे इस क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन के साथ बारहमासी सडको का लाभ मिल रहा है।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में श्योपुर जिले को इसी वित्तीय वर्ष में पीएमजीएसवाय-4 में 48 सडको के निर्माण को मंजूरी मिली है, जिनके निर्माण से सडको की सुविधा में ओर वृद्धि होगी, यह 48 सडके 104.77 किलोमीटर लम्बाई की है, जिनकी लागत 72 करोड 61 लाख है, इनकी टेण्डर प्रक्रिया हो चुकी है और शीघ्र ही वर्क आर्डर जारी होने वाले है।
इसी प्रकार पीएम जनमन अभियान के तहत भी सडको का निर्माण किया जा रहा है, इस योजना अंतर्गत अनुसूचित जनजाति बाहुल्य बस्तियों एवं मजरों टोलो को पक्की सडक की सुविधा से जोडने का कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2024-25 में योजना के तहत 57 किलोमीटर लम्बाई की 29 सडके स्वीकृत की गई, जिनमें से कुछ निर्माण कार्य पूर्ण हो गये है और कुछ चल रहे है। इसी साल पीएम जनमन योजना में 57 सडको के निर्माण को मंजूरी मिली है, इसके तहत 92.38 किलोमीटर की सडके बनाई जायेगी, जिनकी लागत 62 करोड 18 लाख रूपये है। इन कार्यो के भी टेण्डर हो चुके है तथा जल्द ही वर्क आर्डर जारी होने वाले है। इन सडको के निर्माण से अनुसूचित जनजाति समुदाय की छोटी-छोटी बस्तियों और सहरानों को बारहमासी पक्की सडको से जोडने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। धरती आबा अभियान भी एक ऐसा अभियान है, जिसमें आदिवासी बाहुल्य मजरे टोलों को सडको से जोडने का कार्य किया जा रहा है, हाल ही में धरती आबा अभियान के तहत 13.6 किलोमीटर लम्बाई की 8 सडको को शामिल किया गया है, इन सडको की लागत 11 करोड है। इस प्रकार सरकार द्वारा बडे पैमाने पर ग्रामीण क्षेत्र और गांवों को बारहमासी सडको से जोडने का कार्य किया जा रहा है, जिससे योजनाओं की पहुंच और सुविधाओं की उपलब्धता दूर दराज के गांवों तक पहुंच रही है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
19 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026