खैरी गांव को सड़क-पुल का इंतजार, बारिश में बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी
नरसिंहपुर,ग्राम पंचायत टेकापार के ग्राम खैरी जनपद पंचायत नरसिंहपुर के करीब 150 ग्रामीण आज भी सड़क और पुल की सुविधा से वंचित हैं। खैरी से काचरकोना तक करीब 3 किलोमीटर कच्चा रास्ता है, जबकि खैरी और इमलिया के बीच पानाझीर नदी होने से बारिश के दिनों में आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है।
नदी में पानी बढ़ने पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाना भी जोखिम भरा हो जाता है। ग्रामीणों ने सड़क और पुल निर्माण की मांग कई बार जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों की मांग है कि खैरी-काचरकोना मार्ग को पक्का कराया जाए और पानाझीर नदी पर पुल का निर्माण कराया जाए।
प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर ध्यान दें।
#ग्राम_खैरी #टेकापार #चांवरपाठा #नरसिंहपुर #सड़क_की_मांग #पुल_की_मांग #ग्रामीण_समस्या #जनसमस्या #मध्यप्रदेश
Collector Narsinghpur Faggan Singh Narsinghpur Police SP Narsinghpur
कैलाश गुप्ता, नई दुनिया
मो. 9329446506