मांडर: रांची में “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला 2026” का कर्टेन रेज़र आयोजित
Mandar, Ranchi | Apr 24, 2026 1, 2 एवं 3 मई को आयोजित होने वाले सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला 2026 का कर्टेन रेज़र शुक्रवार दोपहर तीन बजे ऑड्रे हाउस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, ने पारंपरिक दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलाकारों ने वंदे मातरम पर मनमोहक प्रस्तुति दी, वहीं भारतीय शास्त्रीय नृत्य की आकर्षक झलकियों ने...