सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के सरीला में संपत्ति विवाद में दबंग ने महिला को कुल्हाड़ी मारकर लहूलुहान किया, मुकदमा दर्ज
जरिया थाना क्षेत्र के सरीला में रहने वाली एक महिला के साथ संपत्ति विवाद के चलते मारपीट करने और कुल्हाड़ी से हमला कर महिला को लहूलुहान करने का मामला सामने आया है। दबंग व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से महिला पर प्राण घातक हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद घायल हुई महिला के पुत्र ने जरिया थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।