उन्नाव: उन्नाव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का एसएसपी और एडीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
Unnao, Unnao | Oct 19, 2026 उन्नाव में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह और अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार ने थाना गंगाघाट क्षेत्र के अंतर्गत गगनीखेड़ा झील स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।