इस्लामनगर अलीगंज: कैयर गांव जाने वाले मार्ग पर वाहन जांच के दौरान युवक को गिरफ्तार किया गया, दो देसी कट्टे बरामद
सिकंदरा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे 'रोको-टोको' अभियान के तहत कैयार गांव जाने वाले मार्ग पर वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने बाइक सवार मानपुर निवासी छोटन यादव को गिरफ्तार कर उसके पास से दो देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया। उक्त जानकारी थाना की पुलिस ने रविवार को 6 बजे दी।