दारू: चुकचुको-बसरिया जंगल में दिखा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में कौतूहल
चुकचुको-बसरिया जंगल में विचरण करते दिखा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में कौतूहल। विष्णुगढ़ के चुकचुको-बसरिया जंगल में एक विशालकाय अजगर देखे जाने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है। जंगल की ओर गए एक स्थानीय ग्रामीण की नजर जब इस भारी-भरकम अजगर पर पड़ी, तो वह हतप्रभ रह गया। जंगल में विचरण कर रहे इस अजगर को देखकर ग्रामीण ने सूझबूझ दिखाई और सुरक्षित दूरी बना ली।