हरदोई: कुत्ते को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो गंभीर घायल, आग लगने से जल गया युवक का शरीर
Hardoi, Hardoi | Apr 18, 2026 कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब तीन बजे दर्दनाक हादसा हुआ। एक कुत्ते को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित हुई बाइक पेड़ से टकरा गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में आग लग गयी, बाइक चला रहा युवक आग की लपटों में घिर गया और उसकी जलकर मौत हो गयी, जबकि पीछे बैठा भाई एवं बेटा बुरी तरह घायल हो गया।