आगर: कलेक्टर प्रीति यादव ने गेहूं उपार्जन को लेकर दिए सख्त निर्देश, किसानों को केंद्र पर परेशानी न हो
कलेक्टर प्रीति यादव ने गेहूं उपार्जन को लेकर सोमवार शाम 5 बजे संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए,ताकि खरीदी प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।कलेक्टर ने कहा कि सभी उपार्जन केंद्रों पर तौल कांटा, वारदाना, हम्माल और तुलावटी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी रहें। किसानों से शासन के नियमों के अनुसार ही उपार्जन किया जाए।