भीलवाड़ा: OBC जनगणना कार्य से परेशान बीएलओ ने सड़कों पर उतरकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा करवाए जा रहे जनगणना व सर्वेक्षण कार्य में लगे भीलवाड़ा उपखंड क्षेत्र के समस्त बीएलओ ने शनिवार दोपहर करीब 1 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बीएलओ ने जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सर्वेक्षण कार्य की अवधि तक विद्यालय व कार्यालय कार्य से पूर्ण दिवस की शिथिलता प्रदान करने की मांग की है।