शाहबाद: ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी मामले में पांचवां आरोपी कोर्ट में पेश, पुलिस ने मांगा रिमांड
Shahbad, Baran | Jul 19, 2026 देवरी कस्बे से सटे भोयल गांव में डेढ़ वर्ष पूर्व घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को शाहाबाद न्यायालय में पेश किया। जांच अधिकारी एएसआई भगवान सिंह ने बताया कि इससे पहले चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर चालान पेश किया जा चुका है। पांचवें आरोपी मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी मोहर सिंह को कोर्ट में पेश किया।