जगदलपुर: क्राइम रिव्यू में एसपी का सख्त संदेश, अपराध नियंत्रण के साथ स्मार्ट पुलिसिंग पर जोर
पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा ने शनिवार को जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की क्राइम रिव्यू मीटिंग लेकर जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में लंबित अपराधों एवं शिकायतों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के साथ-साथ स्मार्ट एवं तकनीक आधारित पुलिसिंगको और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।