हुज़ूर: भोपाल के बैरागढ़ में बैंक कर्मी की संदिग्ध मौत, शादी की तैयारियों के बीच छाया मातम
Huzur, Bhopal | Feb 26, 2025 बैरागढ़ निवासी 28 वर्षीय अमित मालवीय की अचानक मौत हो गई। अमित बैंक में कार्यरत थे और जल्द ही उनकी शादी होने वाली थी। परिजनों के अनुसार,वह रात करीब 1 बजे सोने गए थे, लेकिन सुबह जब नहीं उठे तो परिवार को चिंता हुई। सुबह 6 बजे उन्हें हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।