हुज़ूर: भोपाल: कंपनी के नाम पर नकली ऑटो पार्ट्स बेचने वाले दो दुकानदारों पर शाहजहांनाबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया
Huzur, Bhopal | Feb 26, 2025 भोपाल में कंपनी के नाम पर नकली ऑटो पार्ट्स बेचने वाले दो दुकानदारों पर शाहजहांनाबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कंपनी की मुंबई से आई टीम के साथ की। बड़ी मात्रा में नकली ऑटो पार्ट्स जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार मुंबई से आए ईआईडीपीआर कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि वह जानकारी एकत्रित करने का काम करते हैं।