गांव देवसर में UGC के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
आज गांव देवसर में UGC के खिलाफ 36 बिरादरी के ग्रामीण एकजुट होकर प्रदर्शन में शामिल हुए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता जयपाल सिंह चौहान ने की।
प्रदर्शन में गांव के गणमान्य व्यक्ति, पूर्व सैनिक, युवा एवं सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी एकजुटता दिखाई।
गांव देवसर की 36 बिरादरी का यह एकजुट प्रयास हमारी सामूहिक आवाज, भाईचारे और एकता को दर्शाता है। सभी साथियों का इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर एकजुट होकर आगे आने के लिए हार्दिक आभार। 🙏
एकता ही हमारी ताकत है।
जय हिंद 🇮🇳
Bhiwani, Bhiwani | Sep 20, 2026