✅ तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापित
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र स्थापित किया गया है। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य तंबाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों को तंबाकू छोड़ने हेतु उचित परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान करना है। इस केंद्र के माध्यम से तंबाकू सेवन करने वाले मरीजों को तंबाकू की लत से छुटकारा पाने के लिए परामर्श दिया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी की टैबलेट निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें तंबाकू सेवन छोड़ने में सहायता मिल सके। इस अवसर पर बीएमओ डॉ. जय सिंह कुशवाह, जिला नोडल अधिकारी तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. पियूष दोगने, डॉ. हर्षद कुलकर्णी, डॉ. विकास लेखवानी एवं डॉ. रितिका सिंहल उपस्थित रहे।
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#हरदा #Harda #Timarni #TobaccoFreeYouth #TobaccoFreeIndia #HealthForAll #MPHealth
Harda, Madhya Pradesh | Nov 21, 2026