डिंडौरी: आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने नगर में केमिकल और साफ सफाई कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नगर परिषद शहपुरा को घेरा
डिंडौरी जिले के आप के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ने शनिवार सुबह 9:30 सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट करते हुए नगर में केमिकल छिड़काव और साफ सफाई की कार्यप्रणाली और शासकीय राशि के बन्दर बांट को लेकर नगर परिषद शहपुरा को घेरा। दरअसल आप के जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार साहू ने नगर परिषद कि कार्यप्रणाली और भ्रष्टाचार को लेकर आम जनों को जागरुक करते हुए घेरा ।