Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image
image
image
image

ननखड़ी कॉलेज की बहाली के लिए भाजपा नेता कौल सिंह नेगी के नेतृत्व में भाजपा मंडल ननखड़ी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन - 10 हजार हस्ताक्षरित समर्थन पत्र भी दिया और ननखड़ी कॉलेज को भी अन्य 5 बहाल किये गये कॉलेजो की तर्ज पर पुनः बहाल करने की मांग उठाई Bushahr Today TV शिमला। सोमवार को लोक भवन, शिमला में भाजपा नेता कौल सिंह नेगी के नेतृत्व में भाजपा मंडल ननखड़ी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश कविन्द्र गुप्ता से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने राजकीय महाविद्यालय ननखड़ी को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा तथा महाविद्यालय की बहाली हेतु चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में क्षेत्र के लगभग 10 हजार लोगो का हस्ताक्षरित समर्थन पत्र भी राज्यपाल को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष ननखड़ी जिया लाल, जिला परिषद सदस्य बगलती वार्ड रानू खूंद, महामंत्री राजेंद्र ठाकुर, जगदीश मेहता, नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य कृष्णा मेहता, बीडीसी सदस्य रीता जोशी, उप प्रधान शिशु पाल, दौलत राम, संजीव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। ज्ञापन के माध्यम से माननीय राज्यपाल महोदय से आग्रह किया गया कि अन्य बहाल किए गए 5 महाविद्यालयों की तर्ज पर, ननखड़ी क्षेत्र की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, छात्रहित, छात्रों के उच्च शिक्षा के मौलिक अधिकार, समय की बर्बादी, गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ने वाले अनावश्यक आर्थिक बोझ तथा छात्रों के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए मानवीय आधार पर प्रदेश सरकार को राजकीय महाविद्यालय ननखड़ी की तत्काल बहाली हेतु निर्देशित किया जाए। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कहा, "जब प्रदेश सरकार मानवीय आधार पर 5 अन्य महाविद्यालयों को बहाल कर सकती है, तो ननखड़ी महाविद्यालय भी उसी न्याय का हकदार है। ननखड़ी क्षेत्र की 18 पंचायतों के हजारों नागरिकों की भावनाएं और सैकड़ों छात्रों का भविष्य इस महाविद्यालय से जुड़ा है।" कौल ने कहा, "10 हजार क्षेत्रवासियों का हस्ताक्षरित समर्थन इस बात का प्रमाण है कि यह केवल एक महाविद्यालय नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की उम्मीद है। ननखड़ी एक दुर्गम क्षेत्र है, जहां से छात्रों का रोजाना शिमला या रामपुर आना-जाना संभव नहीं है। महाविद्यालय बंद होने से गरीब बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित हो जाएंगे।" उन्होंने कहा "जब तक ननखड़ी के छात्रों को घर-द्वार पर उच्च शिक्षा की सुविधा नहीं मिलेगी, हमारा संघर्ष हर स्तर पर जारी रहेगा। हम अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे और छात्रहित में इस लड़ाई को अंतिम परिणाम तक ले जाएंगे।"

Rampur, Shimla | Jun 22, 2026

MORE NEWS

#एसपी_रामपुर द्वारा पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को सुना गया, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिये गये ।  

#UPPolice 
#RampurPolice https://t.co/BYtHd2Vvmh

#एसपी_रामपुर द्वारा पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को सुना गया, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिये गये । #UPPolice #RampurPolice https://t.co/BYtHd2Vvmh

Rampur, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026

#एसपीˍरामपुर के निर्देशन में #महिला_सुरक्षा_दल कोतवाली द्वारा #MissionShakti5 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं/ बालिकाओ को महिला सम्बन्धी अपराधों, सुरक्षा उपायों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों व साइबर अपराध आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।

#UPPolice
#RampurPolice
#MissionShaktiUPP

#एसपीˍरामपुर के निर्देशन में #महिला_सुरक्षा_दल कोतवाली द्वारा #MissionShakti5 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं/ बालिकाओ को महिला सम्बन्धी अपराधों, सुरक्षा उपायों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों व साइबर अपराध आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया। #UPPolice #RampurPolice #MissionShaktiUPP

Rampur, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को सुना गया, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिये गये ।    
#UPPolice 
#RampurPolice https://t.co/A7eNFkF597

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को सुना गया, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिये गये । #UPPolice #RampurPolice https://t.co/A7eNFkF597

Rampur, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026