कैलारस: होटल राज महल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, भटपुरा से कैलारस आते वक्त हुआ हादसा, एक मुरैना रेफर
कैलारस थाना क्षेत्र के होटल राजमहल के पास बाइक सवार दो व्यक्ति अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने पर परिजन उन्हे कैलारस अस्पताल उपचार के लिए लाए, जहां घायल लाखन धाकड़ छोटू धाकड़ को उपचार दिया गया, गंभीर घायल लाखन धाकड़ को मुरैना के लिए रेफर किया गया। यह घटना आज दिनांक 10 मार्च को शाम के समय की है, घायलो को 6 बजे के करीब अस्पताल लाए।