मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बेगूसराय के जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय के साथ संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
बैठक में Agristack एवं Farmer Registry, PMSG-MBY, समाज कल्याण विभाग की लंबित योजनाओं, टी.बी. मुक्त भारत अभियान, VegFed की प्रगति तथा सभी डिग्री कॉलेजों के स्थायी भवन हेतु भूमि उपलब्धता सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई।
इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
IPRD Bihar
#begusarai