बदलापुर: बदलापुर तहसील में लेखपालों ने 2800 ग्रेड पे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
बदलापुर तहसील परिसर में लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। लेखपालों के द्वारा शनिवार को धरना प्रदर्शन करते हुए उत्तरप्रदेश सरकार से 2800 ग्रेड पे लागू करने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि बढ़ते कार्यभार, संसाधनों की कमी, लंबित पदोन्नति, अतिरिक्त कार्यभार और अवकाश के दि