नावा गढ़ मुखिया प्रवेश उरांव ने शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे प्लस टू उच्च विद्यालय नावा गढ़ का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने एक छात्र को शरारत करते पकड़ा।जिस पर मुखिया ने उक्त छात्र को प्राचार्य कक्ष बुलाया।और छात्र के अभिभावकों को भी बुलाया।और अभिभावकों के समक्ष डांट फटकार लगाई।कहा कि स्कूल में अनुशासन के साथ सभी छात्र पठन पाठन का कार्य करे।