नौतनवा: श्यामकाट बगीचे में अभियुक्त के पास से बरामद हुआ 9 किलो 900 ग्राम चरस, एक अभियुक्त गिरफ्तार
भारत नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली बॉर्डर के श्यामकाट बगीचे में गुरुवार सुबह एक युवक के पास से 9 किलो 900 ग्राम चरस बरामद हुआ है। अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था तलाशी ली गई जिसमें भारी मात्रा में चरस बरामद हुआ।