नैनीताल: नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने बीडी पांडे अस्पताल पहुंचकर मरीजों का जाना हाल
नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने बीडी पांडे अस्पताल पहुंच मरीजों का हाल जाना। जानकारी के मुताबिक सोमवार करीब 12 बजे डॉ सरस्वती खेतवाल सालों से रोजाना अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जानती हैं। इधर पालिकाध्यक्ष बनने के बाद वह सोमवार को बीडी पांडे अस्पताल पहुंची। जहां उन्होंने पहले की तरह ही मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना।