नैनीताल: रामलीला ग्राउंड, सात नम्बर नैनीताल में सांस्कृतिक पारंपरिक लोक नृत्य एवं लोक गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया गया
सर्वोदय सेवा समिति के तत्वाधान में हिमालय क्षेत्र की संस्कृति विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए रामलीला ग्राउंड सात नम्बर नैनीताल में सांस्कृतिक पारम्परिक लोक नृत्य एवं लोक गीतों का कार्यक्रम का अयोजन किया गया। इस दौरान यहां कलाकारों ने कई कार्यक्रम पेश किए।