नैनीताल: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कमिश्नरी परिसर में गणतंत्र दिवस पर ध्वज फहराया, दी शुभकामनाएं
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कमिश्नरी परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वज फहराया। साथ ही देश के महानुभावों, वीर सेनानियों को शत-शत नमन किया। आपको बता दें रविवार को करीब 10 बजे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कमिश्नरी परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वज फहराया।उन्होंने कुमाऊँ मण्डल के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी।