नैनीताल: भवाली में कांग्रेस चुनाव प्रभारी भुवन तिवारी ने चुनाव जीतने के बाद जनता का जताया आभार, कहा- जो वादे किए उनमें काम होगा
भवाली में कांग्रेस चुनाव प्रभारी भुवन तिवारी ने चुनाव जीतने के बाद जनता का आभार जताया है। साथ ही भरोसा दिलाया है कि जो वादे भवाली की जनता से किए गए हैं उनको पूरा किया जायेगा। भवाली में कांग्रेस चुनाव प्रभारी भुवन तिवारी ने रविवार को तीन बजे बताया कि भवाली में पंकज कुमार ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जिसका श्रेय भवाली की जनता को जाता है।