अकलतरा: वार्ड नं 4 में घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, अकलतरा थाने में दर्ज हुआ केस
अकलतरा के वार्ड नं 4 में घर के बाहर में खड़ी बाइक की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी मिली कि , अकलतरा के वार्ड नं 4 निवासी मामचंद अग्रवाल ने बताया कि वह अपनी बाइक को घर के बाहर में खड़ी करके अंदर खाना खाने चले गए। बाद में वापस आकर देखने पर बाइक वहां पर खड़ी नहीं थी।