अकलतरा: अकलतरा के कृषि उपज मंडी में सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर विकासखंड स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित
अकलतरा के कृषि उपज मंडी में आयोजित किसान सम्मेलन में कलेक्टर आकाश छिकारा शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा जनता के नाम संदेश 'विष्णु की पाती' का वाचन किया। कलेक्टर छिकारा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।