खुरई: शहरी थाने व एसडीएम को दर्जनों एजेंटों ने चिटफंड कंपनी एलजेसीसी की शिकायत की,करोड़ों का चूना लगाकर भागी कंपनी।
Khurai, Sagar | Jul 20, 2024 खुरई के शहरी थाने में आज दोपहर दर्जनों एजेंटों ने चिटफंड कंपनी एलजेसीसी की शिकायत की है। ज्यादा ब्याज देने का दावा कर कंपनी ने करोड़ों रुपए जमा कराकर फरार हो गई। खुरई में यह कंपनी लगभग 10 सालों से काम कर रही थी। लगभग 10 माह से लोगों के जमा पैसे नहीं दे रही कंपनी एजेंटों को जमाकर्ता दे रहे धमकी। बताया जा रहा है कि प्रदेश में हजारों करोड़ का है घोटाला।