खुरई: सड़क दुर्घटना में घायल जनपद कार्यालय में पदस्थ पीसीओ की सागर में इलाज के दौरान हुई मौत
Khurai, Sagar | Jul 19, 2024 खुरई के जनपद कार्यालय में पदस्थ पीसीओ तुलसी राम राज को बुधवार की रात लगभग 9 बजे स्टेशन के पास स्टेडियम के सामने बाइक ने टक्कर मार दी। घायल तुलसी राम को सागर में भर्ती कराया गया जहां ईलाज के दौरान आज दोपहर उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वे कार्यालय के काम से रीवा जाने के लिए स्टेशन जा रहे थे। शहरी थाना पुलिस ने बताया कि मर्ग डायरी आने पर होगी कार्रवाई