शनिवार दोपहर करीब 1 बजे तिलोई तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।