कोलायत: हदा में नम आंखों से कांग्रेस नेता रघुनाथ सिंह को अंतिम विदाई, हदा का बाजार रहा बंद, पूर्व मंत्री भंवर सिंह को पितृ शोक
कोलायत क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी के पिता स्वर्गीय रघुनाथ सिंह भाटी को शनिवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे रघुनाथ सिंह भाटी का निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से कोलायत सहित हदा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हदा के व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर दिवंगत नेता के प्रति दुख एवं शोक जताया।