कांके: रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
Kanke, Ranchi | Nov 28, 2024 रांची एयरपोर्ट गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर काफी संख्या में इंडिया गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।