कांके: मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन ने झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
Kanke, Ranchi | Nov 28, 2024 मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार शाम करीब चार बजे झारखंड के 14 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन की भी एकजुटता दिखी, इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता मौजूद रहे।