कांके: धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई, 9 दिसंबर से विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होगा
Kanke, Ranchi | Nov 28, 2024 धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में गुरुवार शाम करीब छह बजे नई सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक हुई। बैठक में नौ दिसंबर से 12 दिसंबर तक विधानसभा का विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र में सीएम हेमंत सोरेन विश्वास मत हासिल करेंगे। विशेष सत्र के लिए स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है।