द्वाराहाट में बहुद्देशीय शिविर के दौरान भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक आमने-सामने, मंच पर बैठने को लेकर हुआ विवाद
द्वाराहाट। विकासखंड द्वाराहाट में आयोजित बहुद्देशीय शिविर के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब मंच पर बैठने को लेकर भाजपा नेता अनिल साही और कांग्रेस के वर्तमान विधायक मदन सिंह बिष्ट आमने-सामने आ गए।
जानकारी के अनुसार, शिविर में मंच पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा भी स्थिति संभालने के लिए बीच में आए और दोनों नेताओं को समझाते नजर आए।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, विवाद के दौरान दोनों नेताओं ने अपने-अपने प्रभाव का प्रदर्शन किया। जहां एक ओर विधायक ने जनप्रतिनिधि होने का पक्ष रखा, वहीं भाजपा नेता ने सत्ता पक्ष में होने की बात रखी।
बहुद्देशीय शिविर जैसे जनहित कार्यक्रम में हुए इस विवाद की चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी हुई है।
#dwarahat #almora #pahad #kumaon