नदबई: ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध, मेडिकल स्टोर बंद, संचालकों ने रैली निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
ऑनलाइन दवा बिक्री, जनस्वास्थ्य पर बढ़ते खतरे और छोटे केमिस्टों के संरक्षण की मांग को लेकर बुधवार को नदबई के करीब 70 मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। इस दौरान केमिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले मेडिकल संचालकों ने रैली निकालकर एसडीएम सचिन यादव को ज्ञापन सौंपा।