मुशहरी: ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार, नकद, मोबाइल और लैपटॉप बरामद
मुजफ्फरपुर में अवैध जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नगर थाना क्षेत्र के गोला बांध रोड स्थित एक मकान में संचालित हाई-प्रोफाइल ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड समेत कुल 9 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी पुलिस को काफी समय से गोला बांध रोड इलाके में संदिग्ध गतिविधिय