रातू: रातु थाना क्षेत्र के आनंदमय नगर में 3 हथियारबंद अपराधियों ने प्राइवेट फाइनेंशर से 2.5 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए
Ratu, Ranchi | Jan 28, 2025 रातु थाना क्षेत्र के आनंदमय नगर में एक बड़ी लूट की घटना हुई है। तीन हथियारबंद अपराधी पैदल आए और प्राइवेट फाइनेंसर के डेरा पर लगभग ढाई लाख रुपए लूट लिए। इसके बाद, अपराधी फाइनेंसरों की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गए। यह घटना इलाके में दहशत फैला रही है। मामले पर रांतू पुलिस मंगलवार 8 बजे तक छान बीन में जुटी रही।